फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested four smugglers in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: चार तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 160 किलो गांजा बरामद; 51 लाख से अधिक बताई जा रही कीमत

Thu, 07 Dec 2023 04:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Dec 2023 04:35 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 160 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत 51 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। 

विज्ञापन
Police arrested four smugglers in Gaurela Pendra Marwahi
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 160 किलो गांजा जब्त किया है। जबकि  तस्करी में प्रयुक्त दो कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मुख्य आरोपी पर पहले भी दो बार एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के अनूपपुर और शहडोल के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


गौरेला थाना पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना के बाद गौरेला पुलिस और साइबर सेल की मदद से गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी चौकी इलाके में नाकाबंदी कर गांजा तस्करी करने वाले दो वाहन को रोककर जांच की गई। दोनो संदिग्ध कारों से पुलिस ने 160 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से जब्त कुल माल की कीमत 51 लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। 
विज्ञापन


मामले में चार आरोपी विश्वनाथ राठौर, सोनू राठौर जैतहर, ,अनूपपुर प्रदीप पटेल छूल्हा अनूपपुर और किशन पटेल जयसिंहनगर, शहडोल को गांजा तस्करी पकड़े गए हैं। मुख्य सरगना विश्वनाथ राठौर पर शहडोल और रतनपुर थाने में एक-एक एनडीपीएस के साथ आर्म एक्ट में कार्रवाई पहले भी हो चुकी है। जबकि बाकी आरोपियों का पुलिस इतिहास पता लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि आचार संहिता खत्म होने के बाद खत्म हुई नाकेबंदी का फायदा उठाकर अब इस तरह की अवैध गतिविधियां तेजी से प्रारंभ हो रही है, जिस पर पुलिस लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed