{"_id":"5d7776508ebc3e014f25d0a6","slug":"police-arrested-five-naxalites-in-bijapur-district-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः बीजापुर जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः बीजापुर जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2019 03:47 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंडागुड़ा गांव के करीब पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।
विज्ञापन
दल जब बंडागुड़ा, चिपुरभट्टी, पुसबाका और पेगड़ापल्ली गांव की ओर था तब पुलिस दल को क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बंडागुड़ा गांव के करीब से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान पुनेम बुधारू (32 वर्ष), राकेश पोटाम (21 वर्ष), ओयाम सन्नु (30 वर्ष), ताती सोना (24 वर्ष) और माडवी बसंत (27 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधराम पेगड़ापल्ली गांव में जनताना सरकार का अध्यक्ष है। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ लूट और अन्य नक्सली अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन