{"_id":"65b28d1da7858fe87b02811c","slug":"police-arrested-dakms-president-in-bijapur-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता, डीएकेएमएस अध्यक्ष गिरफ्तार; नक्सली सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता, डीएकेएमएस अध्यक्ष गिरफ्तार; नक्सली सामग्री बरामद
Thu, 25 Jan 2024 10:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:04 PM IST
सार
सुरक्षाबल की संयुक्त टीम ने डीएकेएमएस अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नक्सल संगठन के प्रसार-प्रचार की सामाग्री भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विस्तार
नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल की संयुक्त टीम ने डीएकेएमएस अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से नक्सल संगठन के प्रसार-प्रचार की सामाग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को बासागुड़ा थाना से कोबरा 210 सीआरपीएफ 168 की संयुक्त टीम बासागुड़ा के सारकेगुड़ा कोरसागुड़ा की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सारकेगुड़ा कोरसागुड़ा के जंगल मे पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागते एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसके पास से एक थैला में प्रतिबंधित नक्सल संगठन के प्रसार प्रचार की सामाग्री पाम्पलेट व बैनर बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ पर अपना नाम ताती मासा (34) डीएकेएमएस अध्यक्ष पुत्र पांडु निवासी कोरसागुड़ा थाना तर्रेम का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध के खिलाफ बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।
विज्ञापन