फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused who sexually exploited teacher on pretext of marriage in Ambikapur

CG: खुद को अविवाहित बताकर दो बच्चों के बाप ने शिक्षिका का किया यौन शोषण, महिला ने शादी के लिए बनाया दबाव तो...

Thu, 07 Sep 2023 06:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

सहायक सूचना अधिकारी ने खुद को अविवाहित बताकर शिक्षिका का लंबे समय तक यौन शोषण किया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused who sexually exploited teacher on pretext of marriage in Ambikapur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहायक सूचना अधिकारी ने खुद को अविवाहित बताकर शिक्षिका का लंबे समय तक यौन शोषण किया। जब शिक्षिका को अधिकारी के विवाहित होने और दो पुत्रियों का पिता होने की जानकारी मिली तो उसने सहायक सूचना अधिकारी के खिलाफ गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने एमसीबी जिले में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


गांधीनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में सहायक जन सूचना अधिकारी सुख सागर को अनाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुख सागर एमसीबी जिले में जनसंपर्क विभाग में जन सूचना अधिकारी के पद पर पदस्थ है। आरोपी वर्ष 2019 से अप्रैल 2023 तक सरगुजा जिले में जनसंपर्क विभाग में सहायक जन सूचना अधिकारी के तौर पर कार्यरत था। इसी दौरान आरोपी की मुलाकत गांधीनगर में रहने वाली एक शिक्षिका से हुई थी। वहीं, मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता से पहले दोस्ती की और अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़ित शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच आरोपी का तबादला एमसीबी जिले में हो गया। पीड़िता को जब उसके विवाहित होने की जानकारी मिली तो उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अंबिकापुर के गांधीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगुजा एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि विगत दिनों प्रार्थिया ने गांधीनगर थाने पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed