{"_id":"6659e8b1e5aae53f9e02245d","slug":"police-arrested-accused-who-misdeed-minor-girl-in-janjgir-champa-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहमान निकला शैतान: घर में अकेली देख राजेश की बदली नीयत, चुनरी से मुंह बांधकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहमान निकला शैतान: घर में अकेली देख राजेश की बदली नीयत, चुनरी से मुंह बांधकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म
Fri, 31 May 2024 08:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 31 May 2024 08:42 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकलतरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की घर पर अकेली थी। आरोपी उसके घर मेहमानी में आया था। घर में अकेली देखकर उसने नाबालिग लड़की के मुंह को चुनरी से बांध दिया। कमरे में ले जाकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता दोनों काम पर चले गए थे। सुबह 10 बजे राजेश लहरे घर मेहमानी में आया हुआ था। इस बीच दोपहर करीबन 2.30 बजे घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर घर के दरवाजे को बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बीच पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी राजेश लहरे ने उसके मुंह को चुनरी से बंद कर दिया। हाथ को पकड़ कर उसे कमरे में ले गया। पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को बचा न सकी। पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 को देनी चाही, लेकिन आरोपी उसका फोन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अकलतरा थाने में आरोपी राजेश लहरे (20) वर्ष के खिलाफ धारा 342,376,394, और 4,6 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जारी थी। इस दौरान सूचना मिली की आरोपी राजेश लहरे भागने के लिए बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पर है। सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। वहीं, लूटा हुआ एक मोबाइल फोन की भी बरामद किया गया है। आरोपी राजेश लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन