{"_id":"6654a1161522de3f51025d1e","slug":"police-arrested-accused-who-misdeed-girl-who-had-gone-to-pluck-tendupatta-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: तेंदुपत्ता तोड़ने गई युवती के साथ शख्स ने किया दुष्कर्म, टंगिया दिखाकर दी जान से मारने की धमकी; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: तेंदुपत्ता तोड़ने गई युवती के साथ शख्स ने किया दुष्कर्म, टंगिया दिखाकर दी जान से मारने की धमकी; गिरफ्तार
Mon, 27 May 2024 08:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 27 May 2024 08:35 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेंदुपत्ता तोड़ने गई एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही थाना क्षेत्र में तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गई युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को टंगिया दिखाकर धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने 16 मई थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया था कि अर्जुन भैना के नाम एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए गांव के पास स्थित जंगल गई हुई थी। इसी दौरान वहां पर अर्जुन भैना पहुंच गया। अर्जुन ने टंगिया से मार देने का डर दिखाकर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन