फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused who demanded money for blackmailing girl in Bilaspur

फरेबी इश्क: 'मुझसे मिलने आओ नहीं तो रुपये दो, वरना वायरल कर दूंगा वो बातें'; प्रेमी ने प्रेमिका को दी धमकी

Fri, 15 Sep 2023 09:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Sep 2023 09:22 PM IST
सार

फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused who demanded money for blackmailing girl in Bilaspur
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फेसबुक से दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया के जरिए लड़की से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे वे एक-दूसरे के दोस्त बन गए। इसके बाद युवक ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद युवक लड़की को  ब्लैकमेल करने लगा और उससे रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विकास चंद्रा के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे लड़की ने एक्सेप्ट कर लिया। फेसबुक कुछ दिन बात करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया और कॉल व व्हाट्सएप पर बात करनी शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी और एक दिन युवक ने लड़की को मिलने के बुलाया, लेकिन लड़की ने मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन


लड़की के मना करने के बाद युवक ने चैट, वीडियो और कॉल रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी देते हुए 60 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने कहीं से तीन हजार रुपये जुटाकर उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी 57 हजार रुपये की मांग कर रहा था। हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को किरोडिमल नगर थाना कोतरा रोड जिला रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed