{"_id":"651966b97ebb6e683c0d3585","slug":"police-arrested-accused-neighbor-while-revealing-murder-in-bilaspur-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज करता था गाली-गलौज: बिलासपुर में तंग आकर पडो़सी ने की थी हत्या, घर के अंदर कुर्सी पर मिला था व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज करता था गाली-गलौज: बिलासपुर में तंग आकर पडो़सी ने की थी हत्या, घर के अंदर कुर्सी पर मिला था व्यक्ति का शव
Sun, 01 Oct 2023 06:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:02 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि सुखनंदन धूरी आये दिन शराब के नशे में उसके परिवार से गाली-गलौज करता था। बर्दाश्त से बाहर होने पर उसने लोहे के चापड़ और नुकीले राड से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में 25 सितंबर को हुई एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पड़ोसी के साथ आये दिन गाली-गलौज और वाद विवाद करता था, जिससे तंग आकर पड़ोसी ने युवक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में 25 सितंबर की रात गांव के रहने वाले सुखनंदन धूरी की कुर्सी पर बैठे हुए लाश मिली थी। सुखनंदन की हत्या की गई थी। हत्या की जानकारी लगने पर इलाके में दहशत फैल गई। मामले मे मृतक के छोटे भाई रघुनंदन धूरी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में रघुनंदन धूरी ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुखनंदन धूरी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के भीतर घुसकर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही टीम गठित कर आरोपी की तलाश मे जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों के शिकायत के आधार पर संदेहियों को सबूत इकठ्ठे करके आरोपी पड़ोसी ओमप्रकाश मरकाम को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर ओमप्रकाश मरकाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि सुखनंदन धूरी केआये दिन शराब के नशे में उसके परिवार से गाली-गलौज करता था। बर्दाश्त से बाहर होने पर आरोपी ने लोहे के चापड़ और नुकीले राड से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन