फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused in case of murder of woman in Bijapur

Bijapur: ट्रक ड्राइवर ने की सेवंती की हत्या, लूट के बाद पेट्रोल डालकर लगा दी आग; गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 10:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 Feb 2024 10:24 PM IST
सार

बीजापुर में पुलिस ने किराने दुकान में आग और दुकानदार की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested accused in case of murder of woman in Bijapur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेलसनार भैरमगढ़ मार्ग पर स्थित किराने की दुकान में 28 दिसंबर 2023 को हुई आगजनी हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसने ही सेवंती के सिर पर गाड़ी के पाना से वार कर पहले हत्या की फिर साक्ष्य छुपाने के लिए मृतका के शव पर और दुकान में डीजल-पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी को पुलिस ने जांजगीर चांपा से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस में मृतका के मोबाईल नंबर का कॉल डिटेल, टावर डंप, घटना के समय पर रोड में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की। स्थानीय लोगों की से पूछताछ के बाद संदेही ट्रक चाल अजय सिंह राजपूत (32) पुत्र मोती लाल निवासी वार्ड क्रमांक 15 बिरगहनी चौक चांपा थाना जांजगीर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना के दिन 28 दिसंबर 2023 को नेलसनार सड़क किनारे स्थित किराने दुकान की मालिक सेवंती शिवहरे से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद टायर खोलने के पाना से उसने उसके सिर पर मारकर हत्या कर दी। दुकान के गल्ला व घर के आलमारी में रखे रकम करीब 65-66 हजार रुपये निकाल कर दुकान में रखे डीजल-पेट्रोल को मृतका के शरीर व दुकान में डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त व्हील पाना बरामद किया है। वहीं, घटना में लूट की रकम से स्वसहायता समूह के लोन की रकम बताया गया। जिसकी रसीद व निजी उपयोग के लिए क्रय किये गए टीवी व फ्रिज की रसीद बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नेलसनार थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed