फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused in case of misdeed woman in Rajnandgaon

CG: घरेलू डॉक्टर ने इलाज के बहाने बढ़ाईं महिला से नजदीकियां, फिर किया दुष्कर्म; पति को भेजा अश्लील मैसेज

Thu, 16 May 2024 06:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 May 2024 06:46 PM IST
सार

राजनांदगांव जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Police arrested accused in case of misdeed woman in Rajnandgaon
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में पारिवारिक डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि इलाज करने के बहाने डॉक्टर ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे प्रेम जाल में फंसाया। महिला की शादी होने के बाद आरोपी ने पति को अश्लील मैसेज भेजा। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


ठेलकाडीह थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेंद्र वर्मा ने महिला के साथ जान-पहचान व पारिवारिक डॉक्टर होने का फायदा उठाकर नजदीकियां बढ़ाईं। प्रेम जाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील व्हाट्सएप चैट, अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


आरोपी महेंद्र वर्मा ने महिला के पति को भी अश्लील मैसेज भेजे। पूरे मामले की रिपोर्ट महिला ने ठेलकाडीह थाना पुलिस में लिखाई है। ठेलकाडीह थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed