फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested a man on charges of cheating a woman by trapping her in a love trap

प्यार, दुष्कर्म और विश्वासघात: 5 बच्चों की मां से वादे, लेकिन शादी की किसी और से; दगाबाज प्रेमी की काली करतूत

Fri, 16 May 2025 09:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 May 2025 09:06 AM IST
सार

पांच बच्चों की मां को एक शख्स ने प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का झूठा भरोसा दिया। आरोपी ने कई बार महिला की अस्मत लूटी। जिसके बाद जब आरोपी का मन महिला से भर गया तो उसने गुपचुप तरीके से किसी अन्य युवती से शादी कर ली। 

विज्ञापन
Police arrested a man on charges of cheating a woman by trapping her in a love trap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने का नाटक रचा और आखिर में चुपचाप किसी और से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर फरसाबहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2000 में उसकी शादी हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। वर्ष 2012 में पारिवारिक विवाद के चलते उसका तलाक हो गया, जिसके बाद वह बच्चों के साथ अलग रह रही थी। 14 सितंबर 2021 को अपने गांव के पास एक अन्य गांव गई थी, तभी गांव का युवक अनूप एक्का मिला और उसे प्रेम प्रस्ताव देते हुए शादी की बात कही। महिला ने अपनी स्थिति साफ बताते हुए मना किया, लेकिन युवक ने भरोसा दिलाया कि वह उसी से शादी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में युवक उसके घर पहुंचा और जबरन संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का झूठा भरोसा दिया। इसके बाद लगातार 17 अप्रैल 2025 तक आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी टालता रहा।

विज्ञापन

कुछ समय बाद महिला को जानकारी मिली कि आरोपी ने गुपचुप तरीके से किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। जब महिला ने फोन कर पूछा तो आरोपी ने साफ कहा कि अब वह उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहता। महिला ने अपने साथ हुए धोखे की रिपोर्ट फरसाबहार थाने में दर्ज कराई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप एक्का (उम्र 27 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस मामले की विवेचना एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, एएसआई शांति प्रमोद टोप्पो, आरक्षक नीरज तिर्की, ईश्वर साय और महिला आरक्षक बीरजीनिया टोप्पो की सक्रिय भूमिका रही। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, "महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस पूरी तरह सजग है। ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।"


यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े का मिलन चीख में बदला: खेत में थे दोनों... लवर को मारी गोलियां, प्राइवेट पार्ट को भी बनाया निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed