{"_id":"6973405f6a82ff667e015795","slug":"police-arrested-11-interstate-accused-for-cheating-in-the-name-of-share-trading-and-part-time-jobs-in-raipur-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: शेयर ट्रेडिंग और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, पुलिस ने 11 अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: शेयर ट्रेडिंग और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, पुलिस ने 11 अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 23 Jan 2026 03:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:03 PM IST
सार
रायपुर में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र से 5, उत्तर प्रदेश से 2 और तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान व उड़ीसा से 1-1 आरोपी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ देशभर के 66 थाना और साइबर सेल में पहले से शिकायतें दर्ज हैं।
पांच अलग-अलग मामलों में की गई थी ठगी
पहला मामला राखी थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग से मुनाफे का झांसा देकर एक महिला से 89 लाख रुपये की ठगी की गई थी। दूसरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 26 लाख रुपये ठगे गए। तीसरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी की गई। जांच में बैंक खाते, मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप चैट के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। चौथा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख रुपये की ठगी सामने आई और पांचवां मामला रेंज साइबर थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
इन सभी मामलों में बैंक खातों, मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया और वीडियो फुटेज का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपी फर्जी बैंक खाते खुलवाने का काम करते थे, कुछ ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाते थे, जबकि कुछ सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए फर्जी प्रचार कर लोगों को ठगी के जाल में फंसाते थे। गिरोह के कुछ सदस्य नए लोगों को जोड़ने और प्रमोशनल मैसेज भेजने का काम भी करते थे।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन जॉब या ज्यादा मुनाफे का लालच देने वाले मैसेज, कॉल या सोशल मीडिया विज्ञापनों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत करें।