{"_id":"0d2c0194-4e6d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"police-alert-due-to-celebration-of-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष को लेकर राजधानी में पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष को लेकर राजधानी में पुलिस मुस्तैद
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Dec 2012 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न को लेकर राजधानी रायपुर में पुलिस ने भी कमर कस ली है। पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटल प्रबंधकों व आयोजकों को व्यापक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रबंधकों सहित आयोजकों को स्पष्ट कर दिया है कि आयोजन में किसी प्रकार की अश्लीलता को सहन नहीं किया जायेगा। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आई.एच. खान ने बताया कि नये साल के जश्न में शराबखोरी और अश्लीलता पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही चौक-चौराहों पर जांच प्वाइंट लगाये जा रहे हैं। 50 से 60 पीसीआर वेन भी सड़कों पर तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुपहिया पर तीन सवारी और नशे में वाहन चलाने को लेकर सख्ती की जाएगी। इसके लिए चौक-चौराहों में ब्रेथ एनालाइजर नशा मापक यंत्र लगाया गया है। होटल, रेस्तरां व ढाबों में नए वर्ष आयोजन के लिए एडीएम से अनुमति आवश्यक होगी। इसके अलावा गुण्डे-बदमाशों पर खास नजर रखी जा रही है। अगर कोई पुराना बदमाश किसी तरह की गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उचित कार्रवाई होगी। लेकिन नया साल आने में केवल छह दिन शेष रह जाने पर भी किसी आयोजक ने जश्न को लेकर पुलिस के पास कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन