फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   poisonous and angry snake found in korba collector bungalow

Korba: कलेक्टर बंगले में निकला जहरीला, गुस्सैल और चिड़चिड़ा सांप, पकड़ने वाले को साहब बोले- स्नैक मैन ऑफ कोरबा

Tue, 25 Oct 2022 02:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Oct 2022 02:50 PM IST
सार

एसडीओपी रामनरेश दुबे ने बताया कि वह कलेक्टर के घर दीपावली के बधाई देने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनकी नजर सांप पर पड़ी। घंटों मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया जा सका। उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया है।
 

विज्ञापन
poisonous and angry snake found in korba collector bungalow
कोरबा कलेक्टर बंगले से पकड़ा गया जहरीला सांप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिवाली की रात धूम धमाके के साथ खुशियां मनाई जा रही थीं। तभी एक जहरीला सांप निकल आया। इसके बाद तो कलेक्टर बंगले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ ही स्नैक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को रेस्क्यू किया और बताया गया कि यह बहुत ही जहरीला व गुस्सैल सांप है। इस पर कलेक्टर संजीव झा मौके पर पहुंचे और जितेंद्र सारथी का परिचय देते हुए कहा कि ये हैं स्नैक मैन ऑफ कोरबा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिवाली की रात सभी जगह की तरह कलेक्टर बंगले में भी दिवाली उत्साह से मनाई जा रही थी। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे और मेहमानों के आने का सिलसिला जारी था। इसी बीच अचानक से बंगले में सांप निकल आया। सांप को देखते ही भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। इस शोरगुल और हंगामे में सांप भी इधर-उधर भागकर छिप गया। इस दौरान बंगले के पास ही काम कर रहे लोगों को पता चला तो उन्होंने स्नैक रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी। 
विज्ञापन




थोड़ी देर में वन विभाग की टीम के साथ ही स्नैक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी पहुंच गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद सांप को तलाश कर रेस्क्यू किया। जब सांप पकड़ा गया तो पता चला कि वह काफी जहरीला था। उन्होंने बताया कि यह सांप काफी गुस्सैल और चिड़चिड़े स्वभाव का भी है। ज्यादातर यह अपने शिकार को डस लेता है। ऐसे में कोई अनहोनी हो सकती थी। सांप के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर संजीव झा अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर संजीव झा ने सांप को लेकर जितेंद्र सारथी से जानकारी ली।  इसके बाद जितेंद्र सारथी का परिचय देते हुए उन्होंने बताया कि ये स्नैक मैन ऑफ कोरबा हैं। वहीं एसडीओपी रामनरेश दुबे ने बताया कि वह कलेक्टर के घर दीपावली के बधाई देने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनकी नजर सांप पर पड़ी। तत्काल उसने इसकी सूचना स्नेक कैचर की टीम को दी, तब जाकर घंटों मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया जा सका। उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed