{"_id":"64c3b10e882dbd225f0302ee","slug":"podla-uraskna-program-2023-started-from-martyr-santosh-kumar-pathak-village-in-jagdalpur-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोदला उरस्कना कार्यक्रम : शहीद संतोष कुमार पाठक के गांव से हुई शुरुआत, 9 अगस्त तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोदला उरस्कना कार्यक्रम : शहीद संतोष कुमार पाठक के गांव से हुई शुरुआत, 9 अगस्त तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान
Fri, 28 Jul 2023 05:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:44 PM IST
सार
बस्तर संभाग के कई जिलों में शहीदों की स्मृति में पोदला उरस्कना कार्यक्रम 2023 के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले पोदला उरस्कना 2021-22 कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण हुआ था, जिसकी चारों तरफ सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर संभाग के सभी थाना, चौकी, रक्षित केंद्र, कार्यालय परिसर, आवासीय परिसर और सुरक्षा कैंप में स्वच्छ एवं सौन्दर्य वातावरण निर्मित करने के लिए सन 2021-22 में वृक्षारोपण कार्यक्रम पोदला उरस्कना आयोजित किया गया था। इसके समारात्मक परिणाम स्वरूप समाज के समस्त नागरिकों द्वारा सरहाना की गई।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि पोदला उरस्कना 2021-22 कार्यक्रम के सफल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए वर्तमान मानसून अवधि के दौरान बस्तर संभाग के जिला इकाइयों में शहीद हुए पुलिस एवं सुरक्षा बल सदस्यों और नक्सली हिंसा में मारे गए नागरिकों की स्मृति में उनके गृह गांवों में ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से शौक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालय परिसर, उद्यान जैसे सार्वजनिक स्थलों का चयन कर शहीद-स्मृति वाटिका की स्थापना की पहल पोदला उरस्कना-2023 में की जाएगी।
विज्ञापन
28 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक आयोजित की जाने वाले इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूवात शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी और पुलिस अधीक्षक कांकेर दिव्यांग पटेल ने शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर से की। उन्होंने शहीद रामकुमार यादव की स्मृति में उनके परिजनों, विद्यालय के प्राचार्य, छात्राओं और पुलिस बल सदस्यों की उपस्थिति में शहीदों को समर्पित वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावण्ड में शहीद संतोष कुमार पाठक और लैखन सेठिया के गृह ग्राम क्षेत्र में शहीदों के परिजनों, छात्र-छात्राओं व पुलिस बल सदस्यों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया। बस्तर संभाग के अन्य जिला इकाइयों दन्तेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोण्डागांव एवं नारायणपुर में भी संबंधित पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा जिला इकाइयों में शहीद हुए पुलिस एवं सुरक्षा बल सदस्यों और नक्सली हिंसा में मारे गए नागरिकों की स्मृति में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।