फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM narendra Modi virtual launched more than Rs 85 thousand crore railway projects in Chhattisgarh

CG: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 85 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात: रेलवे के कई प्रोजेक्ट लॉन्च

Tue, 12 Mar 2024 12:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 12:07 PM IST
सार

PM narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ को वर्चुअली 85 हजार करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की सौगात दी।

विज्ञापन
PM narendra Modi virtual launched more than Rs 85 thousand crore railway projects in Chhattisgarh
PM narendra Modi - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

PM narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ को वर्चुअली 85 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने गुजरात के अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फेंस के जरिए बटन दबाकर छत्तीसगढ़ में रेलवे से जुड़ी 85 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लॉन्च की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए अहमदाबाद कमांड सेंटर से हरी झंडी दिखाकर 10 नई वंदे भारत रेल गाड़ियों को भी रवाना किया।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और सीएम विष्णु देव साय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत और जिला और रेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से भी लोग वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा- देश और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने तेज होगा रेलवे का आधुनिकीकरण 
पीएम ने कहा कि रेलवे के इतिहास में पिछले 100 वर्षों में भी एक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में रेल परियोजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आज पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस नये साल के पिछले 75 दिनों में ही देश में 11 लाख करोड़ रूपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में देश का एक बड़ा कदम बताया। भारतीय रेलवे लंबे समय से राजनीति और क्षेत्रवाद का शिकार रही है। रेलों में डब्बे बढ़ाना, स्टॉपेज बढ़ाना ही रेल की प्रगति के मायने रहें थे। बीते समय में रिजर्वेशन की लंबी लाईनें, दलाली और कमिशन के साथ गंदगी ने भारतीय रेल की स्थिति नरकीय बना दी थी। वर्ष 2014 में देश के 9 राज्यों की राजधानियां  रेल नेटवर्क से अछूती थी। 10 हजार से अधिक रेल क्रॉसिंग फाटक विहीन थी। 

'बीजेपी सरकार ने रेल को नरक जैसी स्थिति से बाहर लाने की इच्छाशक्ति दिखाई'
पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार ने भारतीय रेल को नरक जैसी स्थिति से बाहर लाने की इच्छा शक्ति दिखाई है। रेवले के बजट को समान्य बजट के साथ शामिल कर छह गुना बढ़ाया गया है। इससे दूसरे मदों से मिले राजस्व का हिस्सा भी रेलवे के विकास के लिए उपयोग किया जा सका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भारतीय रेलवे का ऐसा कायाकल्प होगा कि किसी ने भी उसकी कल्पना भी नहीं की होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे बुजुर्गों और हमनें जो भुगता है वो आने वाली पीढ़ी नहीं सहेगी, यह मोदी की गारंटी है। देश को समृद्ध और औद्योगिक रूप से विकसित करने में रेल की बहुत बड़ी भूमिका है। सवारी गाड़ियों और माल गाड़ियों के लिए अलग-अलग रेल लाईनें स्थापित कर दोनों की स्पीड बढ़ाई गई है। फ्रंट कॉरीडोर बनाकर तेजी से डबल डेकर माल गाड़ियों से माल ढुलाई शुरू हो गई है। आधुनिक रेल इंजन, सुसज्जित कोच फै्रक्ट्रियां, गति शक्ति कार्बाे टर्मिनल जैसी अधोसंरचनाएं भारत को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से सकारात्मक योगदान दे रहीं है। 
 


कई इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हुए
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में गति शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना आधुनिक तकनीक पर लोकोमोटिव इंजन निर्माण से लेकर नई पटरियां बिछाने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे अनेकों काम देश में हुए है। हमारे देश में बने लोकोमोटिव श्रीलंका सुडान, मोजाबिंक जैसे देशों को निर्यात किए जा रहें है। हम सौर उर्जा से चलने वाले स्टेशन बना रहें है। स्टेशनों पर जल औषधी केन्द्र खोल रहें है, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए स्थानीय शिल्प और कलाकृतियों को स्टेशनों पर बिक्री के लिए स्टॉल खोले जा रहें है। जिसका लाभ सीधे गरीब कारीगरों को मिल रहा हैं। रेलवे में आधुनिक तकनिकों के उपयोग से देश के कोने-कोने को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम तो हो ही रहा है इसके साथ ही नये निवेश की गारंटी भी मिल रही है और रोजगार के अवसर भी खुल रहें है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे विकास के काम राजनीतिक रूप से सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए है।


 

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

  • बिलासपुर में एक रेल कोच रेस्टोरेंट
  • बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो 
  • दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन 
  • भिलाई मेमू शेड का विस्तार
  • जांजगीर, नैला, पेंड्रा रोड में जनौषधि केंद्र का लोकार्पण
  • अंबिकापुर में पिट लाइन का शिलान्यास




राज्यपाल विश्वभूषण बोले- रेलवे भारत की लाइफ लाइन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि रेलवे भारत की लाइफ लाइन है। रेल के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास और आर्थिक उन्नति पर पड़ता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे का उल्लेखनीय विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। कई रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे विकास के राजमार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वन्दे भारत ट्रेनों का चलना और अमृत स्टेशनों का निर्माण इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है। रेलवे के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास पर होता है। भारतीय रेलवे अपनी अधोसंरचना में तेजी से सुधार करते हुए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। प्रमुख स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल, रेल कोच रेस्टोरेंट तथा जन औषधि केन्द्र खोलकर कुशल और अकुशल दोनों तरह के श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिल रहें है। इन केन्द्रों से वोकल फॉर लोकल दृष्टिकोण को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय स्वदेशी उत्पादों का बाजार उपलब्ध कराने और कुम्हारों, बुनकरों जैसे स्थानीय शिल्पकारों को अजीविका के अवसर देने के साधन भी यह केन्द्र बन रहें है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपये की रेल परियोजनाओं की सौगात देने पर प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।





विश्वस्तरीय लेवल पर डेवलप हो रहे छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशन
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल सेवाओं का रिकॉर्ड स्तर पर आधुनिकीकरण और विकास हो रहा है। यात्री सुविधाओं और सेवाओं के मामले में भारतीय रेल वैश्विक स्तर की श्रेष्ठ सेवाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री आज पूरे देश में 85 हजार करोड रुपए की लागत की 6 हजार परियोजना का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारतापूर्वक काफी कुछ दिया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपए की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन मिला है। छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत बिक्री केन्द्रों का शुभारंभ करने और जांजगीर-नैला तथा पेंड्रा रोड स्टेशन पर जन औषधि केन्द्र खोलने के साथ अन्य दूसरे विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आशा की कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नए सोपान गढ़े जाएंगे जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed