फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Narendra Modi to lay foundation stone for redevelopment of 508 railway stations on August 6

Redevelopment Of Railway Stations : पीएम मोदी 6 अगस्त को रखेंगे आधारशिला, बिलासपुर के नौ स्टेशन शामिल

Fri, 04 Aug 2023 07:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Aug 2023 07:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए 6 अगस्त को देश भर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इसमें बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 9 स्टेशन सम्मिलित हैं।
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi to lay foundation stone for redevelopment of 508 railway stations on August 6
रायपुर जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रावधान पर जोर देते रहे हैं। यह देखते हुए कि रेलवे देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन है, उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है। इस दृष्टिकोण से प्रेरित होकर देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जा रही है। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 9 स्टेशन इन योजना में सम्मिलित हैं।  बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग के साथ साथ अकलतरा, भिलाई पावर हाउस , तिल्दा-नेवरा, गोंदिया, वडसा  एवं चांदाफोर्ट स्टेशनों  में व्यापक प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।  शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ स्टेशनों को 'सिटी सेंटर' के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। शहर के समग्र शहरी विकास की समग्र दृष्टि से संचालित एकीकृत दृष्टिकोण, रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित है। इससे स्टेशन भवन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा। 
विज्ञापन




स्टेशनों के पुनर्विकास से जुड़े कामों के  पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिला करेंगी। अभी इन स्टेशनों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इस योजना के बाद बाद में स्टेशनों में व्यापक यात्री सुविधाओं का विस्तार हो जाएगा। पुनर्विकास के बाद बिलासपुर , रायपुर और दुर्ग स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेंगे। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को 'सिटी सेंटर' के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास की समग्र दृष्टि से प्रेरित है। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ में 7, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन शामिल हैं। गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 और अन्य सम्मिलित हैं। 




इस योजना में आधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ अच्छी तरह से डिजाइन किए गए यातायात परिसंचरण, अंतर-मॉडल एकीकरण और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अच्छी तरह से डिजाइन किए गए साइनेज को सुनिश्चित करेगा। स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगी। स्टेशन बिल्डिंग के दोनों तरफ से शहर व्यापक एंट्री का प्रावधान, लिफ्ट एवं  एस्कलेटर का प्रावधान, कार पार्किंग की सुविधा, पूर्ण ग्रीन बिल्डिंग, यात्री सुविधायुक्त विशाल कान्कोर्स, विशाल छत आवरण, नए बड़े फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल, रेनहार्वेस्टिंग, प्रस्तावित स्टेशन बिल्डिंग में हेरिटेज महत्व के साथ साथ स्थानीय कला और संस्कृति का समावेश जैसी विशेषताएं शामिल रहेंगी।




इनके अतिरिक्त अकलतरा, तिल्दा-नेवरा, भिलाई पावर हाउस, गोंदिया, वडसा एवं चांदा फोर्ट स्टेशनों के यात्री सुविधाओं के व्यापक पुनर्विकास कार्य की विशेषताओं में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान, लिफ्ट एवं  एस्कलेटर का प्रावधान, सर्कुलटिंग एरिया का उन्नयन, वेटिंग हाल और टायलेट्स का उन्नयन, स्टेशन लाइटिंग में सुधार, साइनेज, ट्रेन एवं कोच  इंडिकेटर बोर्ड्स की सुविधा, पार्किंग एरिया में वृद्धि, प्लैटफार्म एरिया का विस्तार, शेड द्वारा कवरिंग, स्थानीय कला और संस्कृति के अनुसार स्टेशन के वाह्य स्वरूप का उन्नयन शामिल किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन स्कीम रेलवे की एक महात्वाकांक्षी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed