फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   pm modi helped in moving a table on stage during swearing-in ceremony in Raipur video viral

'सादगी की मिसाल': विष्णुदेव साय के शपथ समारोह में PM मोदी ने खिसकाई टेबल, मदद के लिए आए नेता, वीडियो वायरल

Thu, 14 Dec 2023 09:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने सादगी की मिसाल दी। जब पीएम मंच पर पहुंचे तो राज्यपाल को शपथ दिलानी थी। वहां टेबल पर माइक नहीं था। पीएम ने तभी खुद ही टेबल खिसका दी।

विज्ञापन
pm modi helped in moving a table on stage during swearing-in ceremony in Raipur video viral
पीएम मोदी ने मंच पर खिसकाई टेबल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने सादगी की मिसाल दी। जब पीएम मंच पर पहुंचे तो राज्यपाल को शपथ दिलानी थी। वहां टेबल पर माइक नहीं था। पीएम ने तभी खुद ही टेबल खिसका दी। पीएम को देख मदद के लिए जेपी नड्डा समेत कई नेता आगे आए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यपाल और अन्य नेताओं के बीच मंच पर टेबल खिसकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हुआ ऐसा कि जब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लेने वाले थे। तो उससे पहले पीएम मोदी मंच पर आए। उसी समय राज्यपाल के विश्व भूषण हरिचंदन जहां बैठने वाले थे। वहां पर टेबल नहीं थी। टेबल पर माइक भी लगा था। जिसके जरिए शपथ दिलानी थी। इसी दौरान पीएम मोदी ने खुद ही टेबल घिसका दी। पीएम के ऐसा करते ही मंच पर मौजूद तमाम नेता मदद के लिए आगे आए। इस मिसाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सभी लोग पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि छोटी सी बात भी बहुत मायने रखती है। बस यही छोटी-छोटी बातें होती हैं, जो हर एक वर्ग का मुरीद बना देती है।

विष्णुदेव साय ने बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के दो उप-मुख्यमंत्रियों विजय शर्मा और अरुण साव ने भी शपथ ली। 59 साल के विष्णुदेव साय ने 11वीं तक ही शिक्षा हासिल की है। साय ने 1989 से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। बतौर पंच उन्होंने सियासी सफर शुरू किया था। इसके अगले साल निर्विरोध सरपंच बने। साल 1990 में ही विधायक चुने गए। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साय ने 25541 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed