फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Awas Yojana gains momentum, Rs 2677 crore released to Chhattisgarh districts

CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ के जिलों को 2677 करोड़ रुपये हुए जारी

Sat, 30 May 2026 05:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 May 2026 05:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा वित्तीय आवंटन किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी जिलों को केंद्रीय और राज्यांश मद से कुल 2677.15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
PM Awas Yojana gains momentum, Rs 2677 crore released to Chhattisgarh districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवास निर्माण कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा वित्तीय आवंटन किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी जिलों को केंद्रीय और राज्यांश मद से कुल 2677.15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि का उपयोग पात्र हितग्राहियों के पक्के आवासों का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार के अनुसार, आवास निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के लिए राशि एसएनए स्पर्श मॉड्यूल के माध्यम से जिलों को उपलब्ध कराई गई है। इससे निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के आवासों का निर्माण किया जा रहा है। पिछले ढाई वर्षों के दौरान 10.60 लाख से ज्यादा आवास पूरे किए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2025-26 में ही 6 लाख से अधिक मकानों का निर्माण कर छत्तीसगढ़ ने देश के अग्रणी राज्यों में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के क्रियान्वयन में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है। निर्माण सामग्री की आपूर्ति और अन्य कार्यों से जुड़कर हजारों महिलाएं आजीविका अर्जित कर रही हैं। इनमें 10 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिला है।


आवास योजना के तहत नवाचार के रूप में 1.5 लाख से अधिक मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। वहीं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1290 संचालित की जा रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे हितग्राहियों को योजना संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। सरकार का दावा है कि योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सिर्फ आवास ही नहीं, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed