{"_id":"64d36fec59f1e34f12098188","slug":"placement-camp-will-be-organized-in-raipur-from-17-23-august-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Placement Camp in Raipur : युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 17 से 23 अगस्त तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Placement Camp in Raipur : युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 17 से 23 अगस्त तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
Wed, 09 Aug 2023 04:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 09 Aug 2023 04:22 PM IST
सार
बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका मिल सकता है। प्लेसमेंट कैंप के जरिए निजी क्षेत्रों के युवाओं के लिए जॉब का चांस है। युवा 17-23 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप के माध्यम नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट प्लेसमेंट सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से अगस्त महीने मे प्लेसमेंट कैंप और लोन मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये प्लेसमेंट कैंप 17 से 23 अगस्त तक निरंतर अलग-अलग जगहों पर आयोजित होगा। आइटीआई सड्डू में 17 अगस्त को हॉस्पिटेलिटी (होटल एवं रेस्टोरेन्ट), शासकीय पॉलिटेक्निक बैरन बाजार में 18 अगस्त को हेल्थ केयर सेक्टर के लिए , आडवानी आर्लिकॉन स्कूल बीरगांव में 19 अगस्त को उद्योगो में तकनीकी पद, लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 22 अगस्त को फायनेंस, बीमा, सिक्योरिटी एवं अन्य पद गैर तकनीकी पद और लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 23 अगस्त को स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन