{"_id":"666acf3884facc4fe900936a","slug":"pet-entrance-exam-2024-more-than-half-of-the-candidates-absent-in-the-examination-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PET Entrance Exam 2024: इंजीनियरिंग की पढ़ाई से हो रहा मोहभंग, परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PET Entrance Exam 2024: इंजीनियरिंग की पढ़ाई से हो रहा मोहभंग, परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित
Thu, 13 Jun 2024 04:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:21 PM IST
सार
पीईटी, पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा को लेकर केवल पीजी कॉलेज कवर्धा को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में 487 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से मात्र 175 उपस्थित व 312 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (व्यापमं) द्वारा गुरुवार 13 जून को दो पाली सुबह नौ से दोपहर 12.15 बजे व दोपहर दो से 5.15 बजे तक पीईटी, पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए पीईटी (प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट) का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर केवल पीजी कॉलेज कवर्धा को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में 487 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से मात्र 175 उपस्थित व 312 अनुपस्थित थे। बीते कुछ साल से लगातार इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले को लेकर युवाओं का रूझान घटा है। इसी प्रकार दूसरे पाली दोपहर दो से 5.15 बजे तक पीपीएचटी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा को लेकर कुल चार केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 1296 अभ्यर्थिओं ने आवेदन किया था, जिसमें 667 उपस्थित व 629 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस परीक्षा की रैंक के आधार पर प्रदेश के विभिन्न फार्मेसी कॉलेज में बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा) और डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा) में एडमिशन दिए जाते हैं। परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षण कार्य के लिए केंद्रवार पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ ही परीक्षा की संचालन की देखरेख व अनैतिक कार्य को रोकने उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया था। यह परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन