{"_id":"63528aa931ee2044bd28d7b2","slug":"pesticides-rs-84-lakhs-looted-by-pickup-driver-hostage-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa : पिकअप ड्राइवर को बंधक बनाकर 84 लाख की कीटनाशक लूटी, बाप-बेटे गिरफ्तार, 2 फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa : पिकअप ड्राइवर को बंधक बनाकर 84 लाख की कीटनाशक लूटी, बाप-बेटे गिरफ्तार, 2 फरार
Fri, 21 Oct 2022 05:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 Oct 2022 05:34 PM IST
सार
आरोपियों ने कीटनाशक लूटने के बाद अपने ही घर में छिपा रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पिकअप ड्राइवर को बंधक बनाकर 84 लाख रुपए की कीटनाशक लूट हो गई। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे में बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई कीटनाशक बरामद हो गई है। पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सक्ती के अकराभाठा निवासी हेमंत साहू पिकअप चलाता है। वह गुरुवार को सक्ती बस स्टैंड से 20 पेटी और बम्हनीडीह से 50 पेटी पेक्सालोन कीटनाशक लोड कर रायपुर जा रहा था। शाम करीब 4 बजे तालदेवरी और बिर्रा के बीच एक कार ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उसमें से तीन लोग उतरे और हेमंत से मोबाइल और चाबी छीन ली।
आरोपियों ने हेमंत को जबरदस्ती कार में बिठा लिया और भातामाहुल की ओर गांव में ले गए। वहां आरोपियों ने पिकअप से कीटनाशक उतारी और फिर हेमंत को चाबी और मोबाइल देकर भगा दिया। इसके बाद हेमंत किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन
इस बीच पता चला कि लूट में शामिल दो आरोपी अपने घर पहुंचे हुए हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर भातामाहुल निवासी मेमलाल जाटवर और उसके बेटे सुरेश जाटवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लूटी गई कीटनाशक की सभी पेटियां बरामद हो गई हैं। इस मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।