{"_id":"654e58e2ef71171f4206edf8","slug":"person-was-killed-by-ax-due-to-dispute-in-kabirdham-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद ने ले ली जान: कबीरधाम में कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद ने ले ली जान: कबीरधाम में कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 10 Nov 2023 09:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:53 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में आपसी विवाद के चलते एक शख्स से की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर शख्स को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच की दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को 10 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेश कुमार कश्यप ने बताया कि नौ नवंबर को जवाहर प्रसाद यादव (29) पुत्र पतिराम यादव निवासी साजाटोला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जवाहर प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता पतिराम यादव (51) निवासी साजाटोला थाना तरेगांव जंगल और बिसुराम बैगा निवासी साजाटोला थाना तरेगांव जंगल के बीच कुछ आपसी था। इसी के चलते बिसुराम बैगा उसके पिता पतिराम यादव की अपने घर के आंगन में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 302 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की गई। तलाश के दौरान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिसुराम बैगा को पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस ने हत्या में उपयोग कुल्हाड़ी भी आरोपी के कब्जे से बरामद री है। आरोपी को 10 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन