फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   people protested for not getting ration from government shop in korba

Korba: सरकारी राशन के लिए हंगामा, सर्वर बंद हुआ तो भड़का गुस्सा, दुकान में ताला लगाकर धरने पर बैठे लोग

Sun, 11 Dec 2022 04:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Dec 2022 04:37 PM IST
सार

शासकीय उचित मूल्य दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मोदी ने बताया कि सरवर में पिछले कई महीनों से समस्या आ रही है। जिसकी शिकायत और जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इसे लेकर उन्होंने भी प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अभी भी दिक्कत बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
people protested for not getting ration from government shop in korba
शासकीय राशन दुकान से राशन नहीं मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी राशन नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा रविवार को भड़क गया। सुबह से लाइन में लगे लोगों को जब तकनीकी खराबी होने के चलते राशन देने से मना किया गया तो वे सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने दुकान में ताला जड़ दिया और पार्षद के साथ धरने पर बैठ गए। वहीं इस पूरे मामले में खाद्य विभाग के अफसरों ने पल्ला झाड़ लिया है। लोगों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सर्वर की दिक्कत बताते हुए बंद किया वितरण
जानकारी के मुताबिक, पोड़ीबहार वार्ड में  शासकीय राशन की दुकान संचालित है। राशनकार्ड धारक स्थानीय लोग रविवार सुबह राशन लेने के लिए दुकान में पहुंचे थे। सुबह से ही लोगों की लाइन लगी थी। इसी बीच दुकान संचालक ने सर्वर में समस्या होने की बात कहते हुए राशन का वितरण बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों संपर्क किया और इस संबंध में जानकारी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खाद्य विभाग के अफसरों ने झाड़ा पल्ला
लोगों का आरोप है कि इस मामले में खाद्य विभाग के अफसरों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। साथ ही जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने दुकान में ताला लगा दिया और स्थानीय पार्षद प्रदीप राय जासवाल के साथ मुख्य मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्या का हल नहीं निकला तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। 

लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पार्षद प्रदीप राय ने बताया कि पिछले एक माह से वार्ड की सोसायटी में राशन नहीं दिया जा रहा है। दुकान कभी खुलती है, कभी बंद रहती है। दुकानदार अपनी मनमानी करता है। कई बार उससे पूछे जाने पर सरवर खराब होने की बात कहता है। उन्होंने कहा कि, यह श्रमिक बस्ती है। लोगों को राशन पानी की जरूरत होती है, लेकिन इस तरह से जो राशन वितरण में लापरवाही बढ़ती जा रही है। सभी परेशान है और आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed