फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   people may own advise on state govt. budget

छत्तीसगढ़ः देश का पहला राज्य जहां जनता बजट पर देगी राय

Sun, 08 Mar 2015 12:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sun, 08 Mar 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
people may own advise on state govt. budget

छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां की जनता राज्य के बजट पर अपनी राय दे सकेगी। सीजी ( छत्तीसगढ़ समाचार) की खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने अपने वार्षिक बजट का ब्यौरा आम जनता तक पहुंचाने के लिए फेसबुक और ट्विटर जैसे सूचना प्रौद्योगिकी के नये औजारों का इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बल्कि अपने बजट को लेकर वेबसाईट के जरिए सीधे आम जनता से सुझाव लेने के मामले में भी छत्तीसगढ़ का देश का पहला राज्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक अप्रैल से शुरू हो रहे नये वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए राज्य सरकार के भावी बजट को लेकर प्रदेश वासियों से सुझाव और उम्मीदें साझा करने की अपील की है।

विज्ञापन

यहां दे सकते हैं अपनी राय

people may own advise on state govt. budget

उन्होंने युवाओं, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के अन्य सभी वर्गो से राज्य के आम बजट को लेकर सुझाव और अपेक्षाओं की जानकारी देने का आग्रह किया है।

लोग इस बारे में मुख्यमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट www.cmo.cg.gov.in पर अपनी राय दे सकते हैं। मुख्यमंत्री की अपील पर उनकी वेबसाईट में उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी मिलने लगी है। बड़ी संख्या में लोगों ने वेबसाईट में अपने सुझाव दिए हैं। लोगों के सुझाव आने का सिलसिला जारी है। सभी सुझावों को विभागवार सूचीबद्ध किया जा रहा है।

सरकार की जनता से अपील

people may own advise on state govt. budget

सरकार ने लगभग चालीस लाख मोबाइल फोन धारकों को एसएमएस भेजकर अनुरोध किया है कि वे मुख्यमंत्री की इस वेबसाइट पर राज्य के आगामी बजट को लेकर अपनी राय भेंजे।

वेबसाइट पर क्लिक करते ही ’आम जन की उम्मीदें-छत्तीसगढ़ के बजट में हमसें साझा करें’ शीर्षक से विन्डो खुलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद एक फार्मेट प्रदर्शित होगा जिसमें चयनित भाषा, अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर, ई-मेल एड्रेस और बजट से अपनी अपेक्षाओं का ब्यौरा दिया जा सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। वे इस महीने की तेरह तारीख को यहां विधानसभा में वर्ष 2015-16 का बजट प्रस्तुत करेंगे। जनसम्पर्क विभाग के सचिव जीएस मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण के सभी प्रमुख बिन्दुओं के अपडेट उनके फेसबुक और ट्वीटर पर भी लगातार जारी किए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed