{"_id":"64d3a12cc0b556f6e5030c14","slug":"people-injured-in-road-accident-who-return-from-world-tribal-society-program-in-jagdalpur-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Jagdalpur : विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Jagdalpur : विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल
Wed, 09 Aug 2023 07:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 09 Aug 2023 07:53 PM IST
सार
विश्व आदिवासी दिवस में शामिल होने जगदलपुर आए आदिवासियों से भरी वाहन पंडरी मोड़ पर पलट गई। इस घटना में वाहन में सवार 24 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व आदिवासी दिवस के चलते अलग-अलग गांव से सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग जगदलपुर में होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद अपने-अपने वाहन में सवार होकर सभी अपने घर जा रहे थे। परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी मोड़ पर अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से एक पिकअप पलट गई। हादसे में 32 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
परपा थाना प्रभारी धनजय सिन्हा ने बताया कि वाहन में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं, लगभग 32 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक घायल को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में आदिवासी समाज के लोग बैठे हुए थे। घटनास्थल से वाहन को हटाने के साथ ही जाम को हटाया गया है।
विज्ञापन