फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Patwari misdeed minor girl who works in his field in raipur

हैवान बना पटवारी : रोजी देने के बहाने नाबालिग लड़की को बुलाया घर, फिर किया दुष्कर्म

Wed, 16 Aug 2023 04:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Aug 2023 04:27 PM IST
सार

पटवारी ने मजदूरी के एवज में रुपये देने के बहाने एक नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Patwari misdeed minor girl who works in his field in raipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। धरसीवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पटवारी ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता पटवारी के खेत में काम करती थी। आरोप है कि पटवारी ने बालिका को रोजी देने के लिए अपने घर बुलाया था और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी राम अवतार लहरी फरार है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस फरार आरोपी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक, धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलयारी चौकी अंतर्गत पटवारी राम अवतार लहरी के खेत हैं। बालिका उन्हीं खेतों में कई दिनों से काम कर रही थी। आरोप है कि पटवारी उसे गलत नजर से देखता था। आरोपी ने अपने गंदे मंसूबों को पूरा करने के लिए नाबालिग को रोजी देने के लिए अपने घर बुलाया। इस दौरान हैवान ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed