फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   patna blast_simi_chhatisgarh

पटना ब्लास्ट के मास्टर माइंड सहित सात आरोपी रिमांड पर

Sat, 23 Nov 2013 03:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Nov 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
patna blast_simi_chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में स्थानीय अदालत ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार बोधगया विस्फोट के मास्टर माइंड समेत सिमी के चार सदस्यों की पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ा दी है। वहीं, सात अन्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार की अदालत ने सिमी के चार सदस्य बोधगया विस्फोट के मास्टर माइंड उमेर सिद्दीकी, शेख हबीब उल्ला, रोशन शेख और हयात खान को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। शुक्रवार को इनकी पुलिस रिमांड खत्म होने के कारण इन्हें अदातल में पेश किया गया था।
विज्ञापन


अदालत ने गिरफ्तार सिमी कार्यकर्ताओं के परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दी है। इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से उनके परिजनों को मिलने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर की पुलिस ने 15 नवंबर को उमेर सिद्दीकी और अब्दुल वाहिद खान को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने उनके छह अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोहम्मद दाउद, मोहम्मद असलम और शेख सुभान को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उमेर सिद्दीकी बोधगया विस्फोट का मास्टर माइंड है।

ये गये जेल
सिमी कार्यकर्ता शेख अजिजुल्लाह, मोइनुद्दीन कुरैशी, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद दाउद, मोहम्मद असलम और शेख सुभान को छह दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

दी थी पनाह
पटना विस्फोट के बाद उमेर ने मुख्य आरोपी अब्दुल्ला, नुमान आलम, तौफिक और मुजबिल को यहां पनाह दी थी। सभी  फरार हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सिमी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रची थी।


तहसीन और हैदर पर प्राथमिकी

पुलिस ने पटना एवं बोधगया विस्फोटों तथा पाकिस्तान से संबंधित धन के गैर कानूनी लेनदेन मामले में इंडियन मुजाहिदीन के तहसीन अख्तर एवं हैदर अली तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed