फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paltan Ghat became first choice of tourists due to natural beauty

Balrampur: नैसर्गिक खूबसूरती के कारण सैलानियों की पहली पसंद बना पलटन घाट, पत्थरों की है अद्भुत श्रृंखला

Tue, 31 Dec 2024 05:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

रामानुजगंज जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉटों में एक पलटन घाट है, जहां की नैसर्गिक खूबसूरती देखते ही बनती है। कन्हर नदी कल- कल करके बड़े-बड़े चट्टानों के बीच से होकर गुजरती है।

विज्ञापन
Paltan Ghat became first choice of tourists due to natural beauty
पलटन घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज नगर सीमा से महज एक किलोमीटर दूर स्थित पलटन घाट में पुराने साल को विदाई देने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ झारखंड से भी बड़ी संख्या में सैलानी पलटन घाट पिकनिक मनाने पहुंचे। साल के आखिरी दिन मंगलवार को मेले जैसा माहौल हो गया था। वहीं कल 1 जनवरी को सैलानियों का जन सैलाब उमड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉटों में एक पलटन घाट है, जहां की नैसर्गिक खूबसूरती देखते बनती है। कन्हर नदी कल-कल करके बड़े-बड़े चट्टानों के बीच से होकर गुजरती है, जिसे देखने की अलग ही अनुभूति होती है। यहां के पत्थरों की खूबसूरती देखते ही बनती है। पत्थरों की अद्भुत श्रृंखला है जो संगमरमर पत्थर के समान दिखते हैं। पलटन घाट कई दशकों से जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट रहा है, यहां वर्ष भर सैलानी पिकनिक मनाने पहुंचते रहते हैं, लेकिन पुराने साल की विदाई में एवं नए वर्ष के आगाज में काफी भीड़ रहती है।

विज्ञापन

Paltan Ghat became first choice of tourists due to natural beauty
पलटन घाट - फोटो : अमर उजाला

पलटन घाट जाने पर यह रखें सावधानी
पलटन घाट जाना सैलानियों के लिए काफी रोमांचकारी रहता है लेकिन यहां जाने वालों को कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए, जिसमें सबसे पहले तो यहां गहरे पानी से दूर रहना चाहिए, क्योंकि कहीं-कहीं बहुत अधिक गहराई है। इसकी वजह से गहराई का पता नहीं चल पाता। वहीं पत्थरों पर जाकर सेल्फी लेना बहुत ही खतरनाक होता है। थोड़ी सी भी असावधानी से दुर्घटना घट सकती है। बच्चे एवं बुजुर्ग साथ में हो तो विशेष सतर्कता एवं सावधानी रखनी चाहिए।

कैसे पहुंचे पलटन घाट?
अंबिकापुर की ओर से या गढ़वा की ओर से रामानुजगंज पहुंचकर वाड्रफनगर रोड से महज 1 किलोमीटर दूरी पर पलटन घाट स्थित है। पलटन घाट जाने के लिए स्वागत द्वारा बना है, सीसी रोड होकर पलटन घाट के लिए जाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed