पाक हैकर ने हैक की एम्स रायपुर की वेबसाइट
- प्रशासन को नहीं चला पता
- हैकर ने कहा हम ऐसी वेबसाइट करते हैं सर्च
- हैकर ने कहा हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वेबसाइट पाक की है या भारत की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी हैकर ने शनिवार को छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर के एम्स की वेबसाइट हैक कर ली और इसकी जानकारी वहां के प्रशासन को देर शाम तक नहीं हुई। एम्स की वेबसाइट www.aiimsraipur.nic.in पर हैकर ने लिखा है कि 'वेबसाइट को कश्मीरी चीते द्वारा हैक कर लिया गया है, हम अजेय हैं'। इतना ही नहीं हैकर ने व्यंग्य कसते हुए लिखा है कि 'सबसे बेहतर से लड़ो और बाकियों की तरह मरो'।
जिस पाकिस्तानी हैकर ने यह वेबसाइट उसका नाम आमिर मुजफ्फर है। वो फेसबुक पर 'कश्मीरी चीता' नाम से मौजूद है और उसने अपने प्रोफाइल पर इसका लिंक भी पोस्ट किया हुआ है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हैकर ने उन्हें बताया है कि 'हमारे निशाने पर हर सरकारी वेबसाइट होती है और वो 'nic or .gov.in' जैसे कीवर्ड के सहारे वेबसाइट को खोजते हैं और जिसमें भी कोई सिक्योरिटी की कमी पाते हैं , फिर तो जानते हैं कि क्या होता है।'
एम्स प्रशासन को नहीं लगी जानकारी
हैकर के मुताबिक कि अगर पाक हैकर चाहे तो वे जरूरी दस्तावेज खत्म कर सकते हैं लेकिन वो उनके नीतियों के खिलाफ है। गौरतलब है कि पाक साइबर अटैकर्स ग्रुप की ओर से केरल और गुजरात सरकार की कई साइट्स हैक की जा चुकी हैं।
इसी ग्रुप का सदस्य आमिर भी है और उसका कहना है कि इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो पाकिस्तान की वेबसाइट हैक कर रहा या फिर भारत की क्योंकि वो 'कश्मीर पाकिस्तान' का रहने वाला है।
इस मामले में एम्स निदेशक नितिन एम नागरकर का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह भी है साइट हैक होने के बाद भी इसे रात 11 बजे तक डाउन नहीं किया गया।