{"_id":"69ccce43e2537066b5045c99","slug":"over-8-crore-collected-in-a-single-day-corporation-s-strictness-shows-results-in-raipur-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में टैक्स जमा करने का रिकॉर्ड: एक दिन में 8 करोड़ से ज्यादा वसूली, निगम की सख्ती का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में टैक्स जमा करने का रिकॉर्ड: एक दिन में 8 करोड़ से ज्यादा वसूली, निगम की सख्ती का दिखा असर
Wed, 01 Apr 2026 01:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:20 PM IST
सार
रायपुर में वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन संपत्ति कर जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर निगम के सभी 10 जोनों के राजस्व कार्यालयों में सुबह से देर रात तक टैक्स जमा करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन संपत्ति कर जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर निगम के सभी 10 जोनों के राजस्व कार्यालयों में सुबह से देर रात तक टैक्स जमा करने का सिलसिला जारी रहा। खास बात यह रही कि महावीर जयंती के अवकाश के बावजूद नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और अपने बकाया का भुगतान किया।
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कुल 7912 करदाताओं ने करीब 8.17 करोड़ रुपये का संपत्ति कर जमा किया। इस दौरान जोन-2 की टीम सबसे आगे रही और अन्य जोनों की तुलना में 3 करोड़ रुपये अधिक वसूली दर्ज की। वहीं जोन-5 ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए करीब 2.75 करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूली की। जोन-4 ने भी 2.06 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर मजबूत योगदान दिया।
नगर निगम प्रशासन की सख्ती का भी इस रिकॉर्ड वसूली में बड़ा असर देखने को मिला। दिनभर अलग-अलग वार्डों में बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। दुकानों को सील करने और घरों में बकाया कर न चुकाने वालों के नल कनेक्शन काटने जैसी सख्त कदम उठाए गए, जिससे लोगों ने तुरंत टैक्स जमा करना शुरू किया।
विज्ञापन
इसी दौरान पहले सील किए गए होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और शैलेन्द्र नगर प्रबंधन ने भी बकाया राशि आरटीजीएस के माध्यम से जमा कर दी। वर्ष 2008 से 2026 तक का पूरा टैक्स चुकाने के बाद नगर निगम ने दोनों संस्थानों से सील हटाने की प्रक्रिया पूरी की।
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान ने साफ कर दिया है कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी और समय पर कर भुगतान को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।