फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Opportunity to get admission in Government ITI of Raipur, apply online for vacant seats till June 15

Raipur News: रायपुर की शासकीय आईटीआई में प्रवेश का मौका, रिक्त सीटों के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Sat, 06 Jun 2026 04:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Jun 2026 04:38 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर स्थित शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सड्डू में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Opportunity to get admission in Government ITI of Raipur, apply online for vacant seats till June 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर स्थित शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सड्डू में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आईटीआई माना और प्रदेश की अन्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में खाली सीटों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई से 15 जून 2026 तक विभागीय पोर्टल cgiti.admissions.nic.in  के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। इस चरण में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), स्टेनो हिंदी तथा इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन जैसे व्यवसायों में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा, ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें। प्रवेश के लिए उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि सीटों, पात्रता, ट्रेडवार विवरण और प्रवेश नियमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण विवरणिका में देखी जा सकती है। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर तलाशने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed