{"_id":"66f51a561aca0aa8bf054254","slug":"one-youth-died-and-two-people-were-injured-in-road-accident-in-kondagaon-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोडगांव में दो बाइकों की हुई टक्कर, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोडगांव में दो बाइकों की हुई टक्कर, एक की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर
Thu, 26 Sep 2024 01:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:55 PM IST
सार
कोंडागांव जिले में दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोगो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरसगांव थाना क्षेत्र के पीपरा डोडरापारा गांव में गुरुवार की सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि ग्राम छिदली निवासी राजमिस्त्री नंदुराम मरकाम (35) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रशिक्षण के लिए अपने घर से निकला हुआ था, तभी अचानक पीपरा डोडरापारा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में नंदूराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से पहले फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन