{"_id":"5ffe714c8ebc3e2f14763342","slug":"one-naxal-killed-in-exchange-of-fire-between-security-forces-and-naxals-dantewada-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर
Wed, 13 Jan 2021 09:44 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 13 Jan 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नक्सल के मारे जाने की खबर है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी कि पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। पुलिस बल और नक्सली के बीच गोलियां चली, जिसके बाद इनामी नक्सली को मार गिराया गया।
विज्ञापन
One naxal, carrying a reward of Rs 5 Lakhs, killed in exchange of fire between security forces and naxals in jungles between Chikpal and Marjum. One 9 mm pistol recovered. More details awaited: Dantewada SP Abhishek Pallav #Chhattisgarh
— ANI (@ANI) January 13, 2021विज्ञापन
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बुधवार को बताया कि जिले के चिकपाल और मारजुम गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य हिड़मा मुचाकी को मार गिराया है। पल्लव ने बताया कि मुचाकी के सर पर पांच लाख रूपये का इनाम था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब चिकपाल और मारजुम गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए, बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां नक्सली मुचाकी का शव और नौ एमएम पिस्टल बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य मुचाकी के खिलाफ क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।