Bilaspur CG violence: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीती रात को जमकर बवाल किया गया। दो गुटों में पहले झड़प हुई फिर पुराने विवाद को लेकर जमकर पत्थरबाजी की गई। इसमें टीआई समेत दोनों पक्ष के 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पत्थरबाजी में तारबाहर टीआई रवि तिवारी के सिर में चोट लगी है। वे हाथ से सिर थामे भीड़ से निकलते हुए नजर आये। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उन्हें सुरक्षा घेरे में लेकर बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव हुआ।
2 of 8
घटना के बाद पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
मामले से गुस्साये दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे । जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई। इससे दुकानों, घरों और गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। मामला सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र का है।
3 of 8
पुलिस ने की फ्लैग मार्च
- फोटो : Amar Ujala Digital
सूचना पर भीड़ को काबू करने के लिये एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। लाइट बंद कर लाठीचार्ज किया गया। आंसू गैस के गोले छोड़े। कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया गया। स्थिति को काबू करने के लिये जांजगीर-चांपा, मुंगेली से पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं सीएएफ से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है। सुबह चार बजे थाने और आसपास की एरिया को छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन से फुटेज खंगाल रही है।
4 of 8
लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते एसएसपी रजनेश सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
दोनों पक्ष के नामजद लोगों समेत अन्य आरोपियों पर बलवा, धारा 307 और 191 में FIR दर्ज की गई है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू है। करीब 50 उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
5 of 8
देर रात कर लगी रही लोगों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों गुट के लोग सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज पहुंचे। भीड़ जुटने की सूचना सिटी कोतवाली टीआई, सीएसपी गनन कुमार और एडिशनल एसपी पंकज पटेल को दी गई। इसके बाद भी मौके पर सिर्फ पेट्रोलिंग टीम ही तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट की गई फिर पथराव हुआ।