{"_id":"64730e56290f075104004ee8","slug":"one-died-and-6-people-injured-in-road-accident-at-raipur-cg-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बस ने खड़े डंफर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, 6 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बस ने खड़े डंफर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, 6 यात्री घायल
Sun, 28 May 2023 01:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 01:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लोगों को लगातार अलर्ट कर रही है। फिर भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। रायपुर से लगे सिमगा नांदघाट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक तेज रफ्तार बस खड़े डंफर में जा घुसी
विज्ञापन
हादसे में बस के उड़े परखच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लोगों को लगातार अलर्ट कर रही है। फिर भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। रायपुर से लगे सिमगा नांदघाट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक तेज रफ्तार बस खड़े डंफर में जा घुसी। इस सड़क हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर समेत 6 यात्री घायल हैं। घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे के पास की है।
विज्ञापन
वहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को गांव के पास स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर सबका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बस खड़े डंफर को टक्कर मारकर सीधे जा घुसी। गुप्ता ट्रेवल्स की बस जशपुर से रायपुर के लिए आ रही थी। इस दौरान ये हादसा हुआ।
विज्ञापन