{"_id":"65d5bb5ce65ab7810a0d4cbe","slug":"one-dead-and-three-injured-in-separate-road-accidents-in-kabirdham-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल, बाइक से स्कूल जा रहे थे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल, बाइक से स्कूल जा रहे थे छात्र
Wed, 21 Feb 2024 02:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:29 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में 24 घंटे अंदर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्मट के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग दो सड़क हादसे हुए है। हादसे में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल जा रहे युवक की बाइक व स्कूटी में भिड़ंत हुई है। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। इसी प्रकार मंगलवार को जिले झलमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समनापुर धौवरा झोरी मेन रोड पर हुए सड़क हादसे में योगेश (16) पुत्र अशोक टेकाम निवासी समनापुर थाना झलमला की मौत हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को कवर्धा कोतवाली थाना अंतर्गत कैलाश नगर से ग्राम जेवड़न कला जाने वाले मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। सुबह 10 बजे कवर्धा शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले तीन छात्र बाइक से स्कूल जा रहे थे। सामने से आ रहे स्कूटी से टकरा गए। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल के वेंटिलेटर में रखा गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल युवक का नाम शिवनारायण राजपूत (विक्की) पुत्र राकेश राजपूत, विनायक सोनी पुत्र रितेश सोनी दोनों निवासी कवर्धा और पिनेश मेरावी पिता जहरू मेरावी उम्र 17 निवासी ग्राम बरबसपुर थाना झलमला जिला कबीरधाम हैं। घायल युवक शिवनारायण राजपूत व विनायक सोनी को दोपहर एक बजे कवर्धा जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया। सभी युवक कक्षा 10 में पढ़ते हैं।
विज्ञापन