फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Om Mathur says on CG government at BJYM meeting raipur

Raipur: भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने भाजयुमो को दिए चार मूलमंत्र

Thu, 12 Jan 2023 01:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 01:30 PM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की पहली प्रदेश पदाधिकारी बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर आंदोलन करने के लिए विभिन्न विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन
Om Mathur says on CG government at BJYM meeting raipur
भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते बीजपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की पहली प्रदेश पदाधिकारी बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में  हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर आंदोलन करने के लिए विभिन्न विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीजपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने युवा मोर्चा को 4 मूलमंत्र दिए। कहा कि, लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक संस्कार और लोक नियोजन का कार्य करना है। यानी आम जनता से मिलकर उनके समस्याओं को सुनकर उनको साथ लेकर, उनके हित के लिए संघर्ष करना है। 
विज्ञापन




'गांव-गांव ,जमीनी स्तर पर पहुंचे'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव  ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा भाजपा का वह शक्ति दंड है, जिसकी ताकत से हम इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा हमें युवाओं के विषयो को लेकर, गांव - गांव ,जमीनी स्तर तक जाना है और जनता में विश्वास जगाना है कि जल्द ही उन्हें इस फरेबी सरकार से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल शक्ति अर्जन का माध्यम नहीं बल्कि संस्कारवर्धन का माध्यम होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश  युवा मोर्चा  की टीम से पूरी भाजपा को बहुत अपेक्षा है। 
विज्ञापन




आज मनेगी विवेकानंद जयंती 
भाजयुमो ने पूरे प्रदेश में हर जिले में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को उत्साह के साथ मानने का निर्णय लिया और विस्तार से कार्यक्रम पर चर्चा हुई है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर सभी जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ में सम्पूर्ण प्रदेश के लोग हिस्सा लेंगे और लोगों को नशे से दूर, स्वस्थ शरीर, समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। 12 जनवरी को मैराथन दौड़ के  लिए तैयारी जोरशोर से तैयारी चल रही है। बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस ,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी  विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन




डाटा मैनेजमेंट पर फोकस
वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में डाटा प्रबंधन पर प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डाटा मैनेजमेंट प्रदेश टीम के सदस्य मितुल कोठारी जी ने बताया  कि भाजपा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के लिए लगातार डाटा मैनेजमेंट पर कार्य कर रही है इसका बहुत बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से आए डाटा प्रबंधन टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आने वाले चुनावों में इस डाटा मैनेजमेंट की महत्पूर्ण भूमिका होगी। कार्यशाला में भाजपा डाटा प्रबंधन के राष्ट्रीय सह संयोजक सिद्धार्थ शिरोले, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, डाटा टीम प्रबंधन के प्रदेश सदस्य मितुल कोठारी, दिनेश सुंदरानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed