{"_id":"636b56140e124674d34e60c2","slug":"old-man-taking-out-water-dies-after-falling-in-well-in-korba-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे दादा-पोती, रास्ते में प्यास लगी, कुएं से पानी निकालते आ गई वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे दादा-पोती, रास्ते में प्यास लगी, कुएं से पानी निकालते आ गई वृद्ध की मौत
Wed, 09 Nov 2022 12:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:59 PM IST
सार
अगरसाय के बेटे फिरतु राम खड़िया ने बताया कि उसके पिता उसकी बड़ी बेटी नंदनी को लेकर गांव के एक रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से खाना खा कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना घट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के बाद अस्पताल के बाहर एकत्र परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह अपनी पोती के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। रास्ते में प्यास लगने पर कुएं के पास रुक गया। पानी निकालने के दौरान पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की मदद से वृद्ध को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोढ़ी निवासी अगरसाय (65) मंगलवार को अपनी नौ साल की पोती नंदनी के साथ गांव में ही दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां से शाम को लौटने के दौरान अगरसाय को रास्ते में प्यास लगने लगी। घर के पास ही कुआं देखकर वह रुक गया। इसके बाद कुएं से पानी निकाल रहा था, तभी अचानक से रस्सी टूट गई और अगरसाय अंदर जा गिरा।
विज्ञापन
हादसा होते देख उसकी पोती नंदनी घर की ओर दौड़ी और परिजनों को को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और अगरसाय को कुएं से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन