फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ojasvi wife of BJP MLA Bheema Mandavi filed first part of nomination as BJP candidate from Dantewada

छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में हुई थी भाजपा विधायक की मौत, उसी सीट से पत्नी ने भरा नामांकन

Tue, 03 Sep 2019 08:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Sep 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Ojasvi wife of BJP MLA Bheema Mandavi filed first part of nomination as BJP candidate from Dantewada
ओजस्वी मंडावी - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने ओजस्वी मंडावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। ओजस्वी दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं। नौ अप्रैल को हुए नक्सली हमले में भीमा मांडवी का निधन हो गया था। नामांकन पत्र जमा करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची ओजस्वी के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


भीमा मंडावी की नक्सली हमले में हत्या के बाद दंतेवाड़ा सीट खाली हुई थी। चुनाव को लेकर ओजस्वी ने कहा, 'मैं तैयारी करुंगी और चुनाव जीतने की पूरी कोशिश करुंगी। मैं अपने प्रचार अभियान की शुरुआत श्यामगिरी क्षेत्र से करुंगी जहां नक्सलियों ने मेरे पति की हत्या की थी। मैं यहां के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के उनके सपने को पूरा करना चाहती हूं।'
विज्ञापन

 


ओजस्वी का इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार देवती कर्मा, सीपीआई से भीमसेन मंडावी, बसपा से केशव नेताम के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार कल्लू भवानी और सुंदरू कुंजाम होंगे। हालांकि यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच है। जहां भाजपा बस्तर की अपनी इकलौती सीट दंतेवाड़ा को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी वहीं कांग्रेस उम्मीदवार के लिए यह साख की लड़ाई है।


पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस की देवती कर्मा और भाजपा के भीमा मंडावी के बीच हार और जीत का अंतर बहुत मामूली था। वहीं दोनों महिला प्रत्याशी नक्सलियों की बर्बरता का शिकार हैं। देवती कर्मा के पति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की मौत नक्सली हमले में हुई थी। वहीं भाजपा विधायक ने भी इस साल नक्सली हमले में अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed