फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Officers will wear Khadi in government programs-meetings, Village Industries Department has made it mandatory

छत्तीसगढ़: सरकारी कार्यक्रम-बैठकों में खादी ही पहनेंगे अफसर, ग्रामोद्योग विभाग ने किया अनिवार्य

Thu, 15 Oct 2026 05:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 15 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में खादी और हाथकरघा से निर्मित वस्त्रों के उपयोग को व्यापक बढ़ावा देने के लिए ग्रामोद्योग विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Officers will wear Khadi in government programs-meetings, Village Industries Department has made it mandatory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में खादी और हाथकरघा से निर्मित वस्त्रों के उपयोग को व्यापक बढ़ावा देने के लिए ग्रामोद्योग विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग ने अपने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विभागीय समीक्षा बैठकों, शासकीय कार्यक्रमों और आधिकारिक आयोजनों में अनिवार्य रूप से हाथकरघा, खादी तथा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा एवं सूती कपड़ों से बने परिधान पहनने के निर्देश जारी किए हैं। ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह संचालक सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा ने हाल ही में आयोजित एक विभागीय बैठक में इस संबंध में निर्देश प्रदान किए।
विज्ञापन


बुनकरों और स्व-सहायता समूहों को लाभ
विभाग की इस नई पहल का मुख्य ध्येय राज्य में स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले वस्त्र उत्पादों की बिक्री में तेजी लाना तथा पारंपरिक हस्तशिल्प को संरक्षण देना है। खादी, कोसा और सूती परिधानों की मांग में इजाफा होने से छत्तीसगढ़ के हथकरघा क्षेत्र से जुड़े बुनकरों, शिल्पकारों तथा कारीगरों को सतत रोजगार के नए अवसर सुलभ होंगे। इसके अतिरिक्त सिलाई गतिविधियों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों को भी नियमित कार्य मिलेगा, जिससे उनकी आजीविका को बल मिलेगा। राज्य अपनी अद्वितीय पारंपरिक कोसा और सूती वस्त्र कला शैली के लिए देश भर में विख्यात है।
विज्ञापन


इन बोर्डों और संस्थाओं पर लागू होंगे नियम
निर्देशों के अंतर्गत यह व्यवस्था ग्रामोद्योग विभाग के अधीन कार्यरत विभिन्न बोर्डों तथा संस्थाओं में प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। इसमें हाथकरघा, रेशम, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, माटीकला बोर्ड तथा छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर में कार्यरत समस्त अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हैं। विभाग ने इन सभी संस्थाओं के कार्मिकों को शासकीय आयोजनों व बैठकों में केवल पारंपरिक तथा स्थानीय स्तर पर तैयार वस्त्र पहनने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में एक दिन खादी पहनने की सलाह
ग्रामोद्योग विभाग इस व्यवस्था का दायरा बढ़ाते हुए इसे राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तर के शासकीय कार्यालयों तक विस्तारित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत विभाग ने सभी स्तरों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक दिन हाथकरघा और खादी ग्रामोद्योग द्वारा तैयार वस्त्रों को धारण करने का सुझाव दिया है। विभागीय बैठकों और शासकीय कार्यक्रमों में स्थानीय परिधानों को प्राथमिकता मिलने से जनसामान्य में भी इनके प्रति आकर्षण बढ़ेगा और राज्य की कला व संस्कृति को सम्मान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed