फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   officers will use bullet proof cars in chhattisgarh

छत्तीसगढ़: अफसरों को मिलेंगी बुलेटप्रूफ गाड़ियां

Thu, 14 Mar 2013 04:19 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 14 Mar 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
officers will use bullet proof cars in chhattisgarh

राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में अफसर अब बुलेट प्रूफ गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे। नक्सली हमलों में अफसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बुलेट प्रूफ गाड़ियां खरीदी हैं। अभी इन गाड़ियों की जांच की जानी बाकी है।

विज्ञापन


नक्सली हमलों में कई बार पुलिस के जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जांच के बाद बुलेट प्रूफ गाड़ियां वहां पदस्थ अफसरों को दी जाएंगी।
विज्ञापन


यह बुलेट प्रूफ स्कार्पियो गाड़ियां महिंद्रा कंपनी से खरीदी गई हैं। इन गाड़ियों के शीशे ही नहीं बॉडी भी बुलेटप्रूफ है। इनकी  कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। लाइव फायरिंग के बाद इन्हें नक्सल इलाकों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेलिजेंस विभाग को इस गाड़ियों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो ही इसे अलॉट करेंगे। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में स्पष्ट रूप से नहीं बोल रहे हैं लेकिन बुलेट प्रूफ गाड़ियां लाने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed