{"_id":"19b8c8802c472557bce0f0d44344c8d6","slug":"officers-were-blackmailing-raman-ringh-via-this-cd","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'सीडी के जरिये रमन सिंह को ब्लैकमेल करते रहे अफसर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीडी के जरिये रमन सिंह को ब्लैकमेल करते रहे अफसर'
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले के मामले में सीडी से आया सियासी भूचाल थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस इस मामले में आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। कांग्रेस ने हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया है कि नार्को टेस्ट की सीडी के जरिए पुलिस अधिकारी सरकार को ब्लैकमेल करते रहे।
विज्ञापन
पार्टी के कार्यक्रम समन्वयक और मामले का खुलासा करने वाले पूर्व मंत्री भूपेश बघेल एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नार्को टेस्ट की सीडी काफी समय से पुलिस के आला अधिकारियों के पास थी और इसे दिखाकर वो रमन सरकार को वह ब्लैकमेल करते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बाद हुए नार्को टेस्ट की सीडी जांचकर्ताओं के पास नही पहुंची और आला अफसरों ने इसे अपने पास ही रख लिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जीरम घाटी हमले के बाद केंद्र, एवं कांग्रेस के दबाव के बावजूद भी रमन सरकार आला अफसरों के खिलाफ इसी भय के कार्रवाई का साहस नहीं कर पाई।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं की तरफ से नार्को टेस्ट की कानूनी वैधानिकता के बारे में उठाए जा रहे सवालों पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह ज्ञान क्या उन्हें बैंक घोटाले में मुख्यमंत्री एवं चार मंत्रियों के नार्को टेस्ट में नाम आने के बाद आया है?