फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   OBC card: CM Bhupesh wrote a Letter to PM Modi; Urged to conduct national census by fixing separate code for O

CM भूपेश का OBC कार्ड: पीएम मोदी को लिखा खत; ओबीसी के लिए अलग से कोड तय कर राष्ट्रीय जनगणना कराने किया आग्रह

Tue, 29 Aug 2023 02:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 02:56 PM IST
सार

उन्होंने ओबीसी वर्ग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर खत लिखा है। पत्र में अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए अलग से कोड तय कर राष्ट्रीय जनगणना कराने के लिए अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
OBC card: CM Bhupesh wrote a Letter to PM Modi; Urged to conduct national census by fixing separate code for O
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने ओबीसी कार्ड पर बड़ा दांव खेला है। उन्होंने ओबीसी वर्ग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर खत लिखा है। पत्र में अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए अलग से कोड तय कर राष्ट्रीय जनगणना कराने के लिए अनुरोध किया है। इसके साथ ही सीएम ने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एनएमडीसी का हेड क्वार्टर हैदराबाद से जगदलपुर ट्रांसफर करने का भी आग्रह किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि 'अन्य पिछड़ा वर्गों के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय पर और विलम्ब न करते हुए आवश्यक पहल कर शीघ्र अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का कष्ट करें। मेरे ओर से अप्रैल 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य पिछड़ा वर्गों के व्यक्तियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिये जाने तथा इस विषय को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने का आपसे अनुरोध किया गया था,आप सहमत होंगे कि सदियों से सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों से वचित बड़ी आबादी को संविधान प्रदत्त समानता एवं सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप आरक्षण का लाभ दिया जाना आवश्यक है। राज्य विधानसभा द्वारा दिसंबर 2022 में सर्वसम्मति से पारित विधेयक में राज्य में अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों तथा ई.डब्ल्यू.एस. के लोगों के लिये क्रमशः 32, 13, 27 एवं 4 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी विधेयक पारित किया गया था। दुर्भाग्य से वह विधेयक अभी तक राजभवन में अनुमोदन हेतु लंबित है। 'समाज की बड़ी आबादी को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने से उनके मन में रोष व्याप्त होना स्वाभाविक है। राज्य सरकार के सभी प्रयासों के बाद भी अन्य पिछड़ा वर्गों के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ न मिल पाना समझ से परे है।'
विज्ञापन


यहां पढ़ें सीएम का खत


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed