{"_id":"650d98688648d02f2700aada","slug":"nternational-level-lawn-tennis-academy-will-be-built-in-raipur-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: संवरेंगे खिलाड़ी; रायपुर में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस एकेडमी, 14 करोड़ की लागत से बन रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: संवरेंगे खिलाड़ी; रायपुर में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस एकेडमी, 14 करोड़ की लागत से बन रही
Fri, 22 Sep 2023 07:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:06 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस एकेडमी बन रही है। इसे 14 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। चार एकड़ भूमि पर बन रही इस एकेडमी में एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट और पांच प्रेक्टिस कोर्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
रायपुर में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस एकेडमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के टेनिस खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। अब उनके दिन संवरेंगे। उनके अरमानों को पंख लेगेंगे। उनका सपना पूरा होगा। वो खेल के क्षेत्र में माता-पिता, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। दरअसल, राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस एकेडमी बन रही है। इसे 14 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। चार एकड़ भूमि पर बन रही इस एकेडमी में एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट और पांच प्रेक्टिस कोर्ट बनाए गए हैं। एक हजार दर्शक एक साथ बैठकर नजारा देख सकेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पास एकेडमी का काम अंतिम चरण में है। सीएम भूपेश बघेल जल्द ही इसका शुभारंभ कर सकते हैं।
इसे लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने इस एकेडमी का निरीक्षण किया है। बचे कामों को अगले तीन-चार दिनों में पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए मानव संसाधन बढ़ाने और गुणवत्ता से काम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिजली और मास्क लाइटिंग का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनी इस एकेडमी से रायपुर में भी लॉन टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए भी अवसर मिलेंगे।
जानें, लॉन टेनिस एकेडमी की खासियत

- चार एकड़ भूमि पर बन रही
- 14 करोड़ की लागत से हो रही तैयार
- एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट
- पांच प्रेक्टिस कोर्ट बनाए गए हैं
- एक हजार दर्शक एक साथ बैठकर देख सकेंगे नजारा
- बढ़ेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के अवसर
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पास अंतिम चरण में काम