फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NSUI student organization demonstrated at Dr. Bhanwar Singh Porte Government College Pendra

एनएसयूआई का प्रदर्शन : परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को मिले एक समान नंबर, छात्रों ने की जमकर नारेबाजी

Mon, 31 Jul 2023 04:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Jul 2023 04:49 PM IST
सार

एनएसयूआई छात्र संगठन ने पेंड्रा के डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया और विश्व विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। एनएसयूआई का आरोप है कि महाविद्यालय में मुख्य परीक्षा सत्र 2022-23 में कुछ विषयों का परीक्षा परिणाम सही नहीं आया है। 
 

विज्ञापन
NSUI student organization demonstrated at Dr. Bhanwar Singh Porte Government College Pendra
डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को एनएसयूआई छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने विश्व विद्यालय प्रबंधक पर हिंदी अंग्रेजी जैसे विषयो में छात्र-छात्राओं को एक या दो नंबर के लिए पूरक में डालने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई ने मामले में जांच और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नवीन कन्या महाविद्यालय को पेंड्रा में खोले जाने की भी मांग की है, जिसे गौरेला में खोलने की तैयारी की जा रही है। वहीं, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने प्राचार्य के कार्य प्रणाली पर सवाल जरूर उठाया है।

विज्ञापन


एनएसयूआई का आरोप है कि महाविद्यालय में मुख्य परीक्षा सत्र 2022-23 में कुछ विषयों का परीक्षा परिणाम सही नहीं आया है। छात्रों के अनुसार, बीकॉम, बीए और बीएससी के कुछ विषय शामिल हैं, जिसमें मुख्य रूप से हिंदी और अंग्रेजी है। मूल्यांकनकर्ता द्वारा एक विषय में अधिकांश छात्रों को एक समान अंक दिए गए हैं। इससे छात्रों का परीक्षा परिणाम खराब हो गया है और छात्र फेल हो गए। कुछ छात्र पूरक हो गए, जबकि छात्रों का संबंधित विषय का पेपर अच्छा बना था। अधिकांश छात्रों को एक समान अंक देना से संगत ही नहीं है, इसमें साफ समझ आ रहा है कि मूल्यांकनकर्ता की गलती की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, छात्रों ने पेंड्रा में इस सत्र में खोले जाने वाले नवीन कन्या महाविद्यालय जो पेंड्रा के नाम से आया था, उसे योजनाबद्व तरीके से बिना जनभागीदारी समिति की जानकारी दिए बेगैर गौरेला में खोले जाने का भी विरोध किया है। इस मामले में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सहित छात्रों ने भी प्राचार्य के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय पेंड्रा की प्राचार्य ने कहा कि नवीन कन्या महाविद्यालय पेंड्रा में खोले जाने की कार्रवाई जारी है। हालांकि उन्होंने कैमरे में इस मामले में कुछ भी नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed