फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NSUI protested at Indira Gandhi Agricultural University in Raipur

रायपुर: एनएसयूआई ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन, पीएचडी में गड़बड़ी को लेकर खोला मोर्चा

Tue, 05 Sep 2023 08:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 Sep 2023 08:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रापपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स में अनियमिता और डीआई के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर एनएसयूआई ने  विरोध प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
NSUI protested at Indira Gandhi Agricultural University in Raipur
एनएसयूआई ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रापपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स में अनियमिता और डीआई के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर एनएसयूआई ने  विरोध प्रदर्शन किया है। इसमें विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले प्रदेशभर के कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस बीच एनएसयूआई के पदाधिकारी ने डीआई को खिलौने वाली कुर्सी भेंट की।  
विज्ञापन




एनएसयूआई के पदाधिकारी शुभम शर्मा ने कुर्सी भेंट करते हुए कहा जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उस पद की गरिमा बनाए रखें। उस कुर्सी का गलत उपयोग न करें। किसी व्यक्ति विशेष के लिए नियम न बदलें। पीएचडी में टोटल 103 सीट है, जिसमें से 93 सीट एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की है।  इंस्ट्रक्शन के तहत दिव्यांग को 5% सीट, कृषक में 5% और 3% फ्रीडम फाइटर के लिए अलॉट है।  
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान 2 सीट ही दिव्यांग वालों को अलॉट किया गया था। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने यूनिवर्सिटी में दिव्यांग सीट बढ़ाने को कहा था। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने दिव्यांग के लिए 3 सीट बढ़ाया। वहीं 3 सीट को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। कृषक में 5% में मात्र 2 सीट ही दिया गया है। इन मुद्दों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हुई गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है। एनएसयूआई  चेतावनी दी है कि ने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर विश्वविद्यालय के सारे कमेटी मेंबर्स के ऊपर एफआईआर दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed