फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NSUI gave Pratik Singh a big responsibility in DU student union elections in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: NSUI ने प्रतीक सिंह को डीयू के छात्र संघ चुनाव में दी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 27 Sep 2024 01:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 01:37 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में नगर के वार्ड क्रमांक चार निवासी एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं तेलंगाना एनएसयूआई प्रभारी प्रतीक सिंह उर्फ हैप्पी को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है।

विज्ञापन
NSUI gave Pratik Singh a big responsibility in DU student union elections in Balrampur Ramanujganj
रागिनी नायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में नगर के वार्ड क्रमांक चार निवासी एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं तेलंगाना एनएसयूआई प्रभारी प्रतीक सिंह उर्फ हैप्पी को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है। बीते 20 दिनों से लगातार दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रागिनी नायक, कन्हैया कुमार, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं के सतत मार्गदर्शन में दिल्ली नार्थ कैम्पस के महाविद्यालय में एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों को जीतने के लिए कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतीक सिंह ने बताया कि बीते 20 दिनों से दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर कार्य कर रहा हूं। नॉर्थ कैंपस के दर्जनों कॉलेज में एनएसयूआई समर्थित छात्र संघ के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार की महत्वपूर्ण जवाबदारी संभाल रहा हूं। तेलुगू स्टूडेंट एसोसिएशन एवं पूर्वांचल छात्रों का सम्मेलन भी मेरे नेतृत्व में आयोजित कराया गया। प्रतीक सिंह ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ  नेत्री रागिनी नायक व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ कार्य करने एवं बहुत कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी किया था कार्य
प्रतीक सिंह के द्वारा पिछले वर्ष भी 39 दिन दिल्ली में रहकर दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में महत्वपूर्ण कार्य किया गया था जिसके लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा सराहना मिली थी। पटना विश्वविद्यालय चुनाव में ऑब्जर्वर भूमिका भी निभा चुके हैं प्रतीक सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed