{"_id":"22b42be2-69f0-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"now-chief-minister-will-get-security-of-nsg-commandos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को मिलेगी अब एनएसजी की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को मिलेगी अब एनएसजी की सुरक्षा
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 29 Jan 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों से खतरा होने के चलते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की सुरक्षा दी जायेगी। अभी तक मुख्यमंत्री को जेड प्ल्स सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से इसकी सैद्घांतिक सहमति मिल गई है। केंद्र के इस फैसले के बाद एनएसजी और राज्य पुलिस के तालमेल से इसे क्रियान्वित किया जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सीएम का सुरक्षा घेरा किस प्रकार होगा और उसमें कितने एनएसजी कमांडो होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों आईबी की ओर से राज्य गृह विभाग को इस संबंध में एक रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट में सार्वजनिक स्थलों पर नक्सली खतरे के कारण मुख्यमंत्री की सुरक्षा में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। इसके बाद राज्य के पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग ने उन्हें एनएसजी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था।
विज्ञापन