फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Notice to six officers and employees for negligence in election training

Mungeli: चुनाव प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने पर छह अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, कलेक्टर ने की कार्रवाई

Wed, 11 Oct 2023 02:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Oct 2023 02:02 PM IST
सार

कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण को गंभीरतापूर्वक लेने के तथा चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
Notice to six officers and employees for negligence in election training
चुनाव प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने पर छह अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा में मतदान दलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और अधिकारी-कर्मचारियों से निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी सवाल पूछे। संतोषजनक जवाब नहीं देने व प्रशिक्षण कार्य को गंभीरता से नहीं लेने पर छह अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

 

कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण को गंभीरतापूर्वक लेने के तथा चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में 16 कक्षों में 560 अधिकारी-कर्मचारी तथा शासकीय हाईस्कूल करही में आठ कक्षों में 280 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed